ePaper

राहुल गांधी का सिंगापुर में दिये गये बयान पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान

Updated at : 10 Mar 2018 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी का सिंगापुर में दिये गये बयान पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान

नयी दिल्ली : राहुल गांधी द्वारा सिंगापुर के एक विश्वविद्यालय में संबोधन को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस और भाजपा के बीच मचा हुआ. इस संबोधन में गांधी ने भाजपा पर बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया. भाजपा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष गांधी की विदेश में अपने बयान से भारत को ‘बदनाम’ करने की आलोचना करने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राहुल गांधी द्वारा सिंगापुर के एक विश्वविद्यालय में संबोधन को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस और भाजपा के बीच मचा हुआ. इस संबोधन में गांधी ने भाजपा पर बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया. भाजपा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष गांधी की विदेश में अपने बयान से भारत को ‘बदनाम’ करने की आलोचना करने के बाद कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि देश के 70 साल के इतिहास को ‘गाली देने’ का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया.

इसे भी पढ़ेंः सिंगापुर में राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा हमला, हिंदुस्तान में खतरनाक राजनीति जड़ें जमा रही है

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपनी सिंगापुर यात्रा में भारत के बारे में की गयी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया पूछने पर सुरजेवाला ने कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी का यह कर्तव्य है कि वह एक अहंकारी सरकार को, एकछत्रवादी सरकार को सच का आईना दिखाते रहें. उन्होंने कहा कि इस देश के प्रधानमंत्री विदेश जाकर 70 साल के देश के इतिहास को गाली देते हैं. वह कहते हैं कि भारतीय होना ही शर्मसार था.

इस पर भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिंह राव ने जवाब दिया कि मोदी ने अपनी विदेश यात्राओं से देश की प्रतिष्ठा बढायी, जबकि गांधी ने इसे कम करने का काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola