डोकलाम इलाके में हेलीपैड सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण कर रहा है चीन : सीतारमण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2018 10:55 PM
नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारतीय और चीनी सैनिकों ने डोकलाम में गतिरोध स्थल से दूर फिर से अपनी तैनाती की है और चीन ने वहां सेना के जवानों के लिए हेलीपैड और संतरी चौकियों का निर्माण किया है. रक्षा मंत्री ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित […]
नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि भारतीय और चीनी सैनिकों ने डोकलाम में गतिरोध स्थल से दूर फिर से अपनी तैनाती की है और चीन ने वहां सेना के जवानों के लिए हेलीपैड और संतरी चौकियों का निर्माण किया है.
रक्षा मंत्री ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘2017 में बने रहे गतिरोध के समाप्त होने के बाद दोनों पक्षों के जवानों ने खुद को गतिरोध स्थल में अपनी अपनी स्थितियों से दूर फिर से तैनात किया है. दोनों पक्षों की संख्या कम हो गयी है.’
उन्होंने कहा, ‘सर्दियों में भी ये सैनिक बने रहें, इसके लिए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने संतरी चौकियों, खंदकों और हैलीपैड समेत कुछ बुनियादी ढांचों का निर्माण किया है.’ रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने पिछले सप्ताह कहा था कि चीन के साथ भारत की सीमा पर हालात संवेदनशील है और इसके गहराने की आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










