AIIMS : दूसरी मंजिल से गिरी फैकल्टी लिफ्ट, पांच घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : एम्स में चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय के पास एक लिफ्ट दूसरी मंजिल से नीचे गिर गयी जिससे पांच लोग घायल हो गये. एक अधिकारी ने बताया कि हादसा दिन में 11 बजकर 45 मिनट पर हुआ. उन्होंने बताया कि किसी तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ. अधिकारी ने कहा, ‘‘अंदर लिफ्ट ऑपरेटर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : एम्स में चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय के पास एक लिफ्ट दूसरी मंजिल से नीचे गिर गयी जिससे पांच लोग घायल हो गये. एक अधिकारी ने बताया कि हादसा दिन में 11 बजकर 45 मिनट पर हुआ. उन्होंने बताया कि किसी तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ. अधिकारी ने कहा, ‘‘अंदर लिफ्ट ऑपरेटर सहित पांच लोग थे.
वे मामूली रूप से घायल हो गये और उन्हें तत्काल अस्पताल में चिकित्सा मुहैया करायी गयी.” उन्होंने कहा कि मरम्मत के लिए लिफ्ट बंद कर दी गयी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक दो लोगों के शरीर की हड्डियां टूटने की आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










