ePaper

71 घंटे बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को लाया गया लोखंडवाला के ग्रीन एकर्स, आज अंतिम संस्कार

Updated at : 28 Feb 2018 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
71 घंटे बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर को लाया गया लोखंडवाला के ग्रीन एकर्स, आज अंतिम संस्कार

मुंबई/दुबई : दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे मुंबई पहुंच गया. श्रीदेवी के पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर तथा सौतेले बेटे अर्जुन कपूर सहित परिजन अनिल अंबानी के चार्टर्ड प्लेन में उनका पार्थिव शरीर लेकर स्वदेश लौटे. उनका अंतिम संस्कार बुधवार को अपराह्न 3:30 बजे मुंबई के विले […]

विज्ञापन

मुंबई/दुबई : दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे मुंबई पहुंच गया. श्रीदेवी के पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर तथा सौतेले बेटे अर्जुन कपूर सहित परिजन अनिल अंबानी के चार्टर्ड प्लेन में उनका पार्थिव शरीर लेकर स्वदेश लौटे. उनका अंतिम संस्कार बुधवार को अपराह्न 3:30 बजे मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान में किया जायेगा.

मौत के 71 घंटे बाद पार्थिव शरीर स्वदेश लाया गया. इसके पहले श्रीदेवी की मौत से संबंधित मामले को दुबई लोक अभियोजक कार्यालय ने बंद करने की घोषणा की. साथ ही उनकी पति बोनी कपूर को क्लीन चिट भी दे दी.

श्रीदेवी की मौत शनिवार को दुबई में हो गयी थी. वह अपने भांजे रोहित मारवाह के शादी समारोह में शामिल होने गयी थीं. फोरेंसिक जांच में मौत की वजह बाथटब में डूबना बताया गया. उनके शरीर से अल्कोहल के अंश भी मिले थे.

आज अंतिम संस्कार

9:30 से 12:30 बजे तक पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के िलए रखा जायेगा

दिन के 02:00 बजे अंतिम यात्रा

अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर 3:30 बजे होगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola