VIDEO : अमित शाह ने की राहुल गांधी की ''मिमिक्री'', बोले, जनता मांग रही 4 पीढ़ियों का हिसाब

Updated at : 26 Feb 2018 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : अमित शाह ने की राहुल गांधी की ''मिमिक्री'', बोले, जनता मांग रही 4 पीढ़ियों का हिसाब

कालाबुरगी (कर्नाटक) :भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को एक बार फिर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला. उन्‍होंने राहुल गांधी का नकल उतारते हुए कहा, कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार साल का हिसाब मांगते हैं, लेकिन जनता कांग्रेस से 4 पीढ़ियों का हिसाब मांग रही है. […]

विज्ञापन

कालाबुरगी (कर्नाटक) :भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को एक बार फिर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला. उन्‍होंने राहुल गांधी का नकल उतारते हुए कहा, कांग्रेस अध्‍यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार साल का हिसाब मांगते हैं, लेकिन जनता कांग्रेस से 4 पीढ़ियों का हिसाब मांग रही है.

उन्‍होंने कहा, अगर उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो पड़ोसी राज्य गोवा के साथ महादयी नदी विवाद का हल कर लिया जायेगा. यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शाह ने विवाद का समाधान निकालने में देरी के लिए सिद्धारमैया सरकार को दोषी ठहराया और कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के साथ सहयोग किया होता तो इसका हल हो गया होता.

यह पूछे जाने पर कि क्या पूर्व उपमुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा को चुनाव में टिकट दिया जायेगा, उन्होंने कहा कि केंद्रीय संसदीय दल फैसला करेगा. शाह ने कहा, ‘आप क्यों चिंतित हैं कि ईश्वरप्पा को टिकट मिलेगा या नहीं? ईश्वरप्पाजी हमारी पार्टी के सबसे सम्मानित नेता हैं. पार्टी नेताओं के हितों का ख्याल रखना मेरा काम है. केंद्रीय संसदीय दल उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करेगा.’ उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री पद के लिए निश्चित रूप से किसी दलित उम्मीदवार को पेश करेगी, अगर भविष्य में उस कद के कोई नेता सामने आते हैं. संविधान बदलने के केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े के बयान पर शाह ने कहा कि यह मुद्दा समाप्त हो गया है.

भाजपा अध्यक्ष ने पीएनबी घोटाले के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया. शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार से पहले किसी और सरकार ने धोखाधड़ी मामलों में इतनी तेजी से और सख्त कार्रवाई नहीं की है. शाह ने सिद्धरमैया सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए उस पर ‘तीन ‘डी’ धोखा, दादागीरी और डायनेस्टिक (परिवारवाद की) राजनीति का पालन करने का आरोप लगाया.’ शाह ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने कहा, ‘मोदीजी की सरकार से पहले ऐसी कोई सरकार नहीं रही जिसने अतीत में किसी धोखाधड़ी के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की हो.’ उन्होंने यह जवाब गांधी द्वारा करोड़ों रुपयों के पीएनबी धेाखाधड़ी मामले में मोदी के खिलाफ टिप्पणियों से जुड़े सवाल पर दिया.

उत्तरी कर्नाटक के विजपुरा और बगलकोट जिलों में जनसभाओं के दौरान गांधी ने भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था और सवाल किया था कि खुद को देश का चौकीदार बतानेवाले मोदी ज्वेलर नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी से कथित रूप से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में ‘चुप’ क्यों हैं. शाह ने कहा, ‘(धन शोधन रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज करके) ईडी ने कार्रवाई की है. इससे पहले सीबीआई ने इस महीने की शुरुआत में प्राथमिकी दर्ज की थी.’ शाह ने कहा भाजपा कर्नाटक में निश्चित रूप से अगली सरकार बनाने जा रही है, क्योंकि सिद्धरमैया सरकार सभी मोर्चों पर ‘नाकाम’ रही है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘भ्रष्टाचार और सिद्धरमैया सरकार एक दूसरे के पर्याय हो गये हैं.’ उन्होंने कहा कि इसके अलावा, राज्य की जनता पृथक धार्मिक दर्जा देकर एक समुदाय को विभाजित करने के सिद्धरमैया सरकार के ‘नाकाम’ मंसूबों को लेकर नाराज है. शाह ने कहा, ‘अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह इस (लिंगायत को पृथक धार्मिक दर्जा देने के) प्रस्ताव को वापस लेगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola