गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पेट दर्द की शिकायत के बाद एक बार फिर अस्पताल में भर्ती

गोवा : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को पेट दर्द, लो ब्लड प्रेशर और डिहाईड्रेशन की शिकायत के बाद रविवार को एक बार फिर गोवा मेडिकल कॉलेज (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया. स्पेशल डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है. जीएमसीएच के एक अधिकारी ने बताया कि पर्रिकर (62) को व्हीलचेयर पर अस्पताल […]
गोवा : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को पेट दर्द, लो ब्लड प्रेशर और डिहाईड्रेशन की शिकायत के बाद रविवार को एक बार फिर गोवा मेडिकल कॉलेज (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया. स्पेशल डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच कर रही है. जीएमसीएच के एक अधिकारी ने बताया कि पर्रिकर (62) को व्हीलचेयर पर अस्पताल लाया गया.
उन्होंने बताया कि उनके साथ उनके परिवार के सदस्य थे. संपर्क करने पर गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि पर्रिकर को शरीर में जल की कमी की समस्या है लेकिन उनका जीएमसीएच में इलाज चल रहा है. राणे ने कहा, ‘हमने विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है, जो उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं.’
15 फरवरी को मुंबई के अस्पताल में कराया गया था भर्ती
इससे पहले 15 फरवरी को मनोहर पर्रिकर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 22 फरवरी को उन्हें छुट्टी दी गयी थी. तब चिकित्सकों ने उन्हें स्वस्थ बताया था. चिकित्सकों ने बताया था कि सीएम मनोहर पर्रिकर पेंक्रियाज से संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं.
अस्पताल से छूटते ही पहुंचे विधानसभा, किया था बजट पेश
22 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल से जांच के बाद पर्रिकर को छुट्टी दे दी गयी थी. मुंबई से गोवा लौटने पर उन्होंने 22 फरवरी को ही राज्य विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया था. वहीं 25 फरवरी को एक बार फिर स्वास्थ्य संबंधि समस्या के बाद उन्हें गोवा के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




