ePaper

मनोहर पर्रिकर की तबीयत फिर बिगड़ी, गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Updated at : 25 Feb 2018 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
मनोहर पर्रिकर की तबीयत फिर बिगड़ी, गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती

पणजी :मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को आज यहां बेचैनी की शिकायत के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया. जीएमसीएच के एक अधिकारी ने बताया कि पर्रिकर (62) को व्हीलचेयर पर अस्पताल लाया गया. उन्होंने बताया कि उनके साथ उनके परिवार के सदस्य थे. वे पेंक्रियाज से संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं. […]

विज्ञापन

पणजी :मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को आज यहां बेचैनी की शिकायत के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया. जीएमसीएच के एक अधिकारी ने बताया कि पर्रिकर (62) को व्हीलचेयर पर अस्पताल लाया गया.

उन्होंने बताया कि उनके साथ उनके परिवार के सदस्य थे. वे पेंक्रियाज से संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं. 15 फरवरी को पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. मुंबई से गोवा लौटने पर उन्होंने 22 फरवरी को ही राज्य विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया था.

संपर्क करने पर गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि पर्रिकर को शरीर में जल की कमी की समस्या है लेकिन उनका जीएमसीएच में इलाज चल रहा है. राणे ने कहा, ‘‘हमने विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है, जो उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola