शादी में मिले गिफ्ट को दूल्हे ने खोला और फिर...

भुवनेश्वर : शादी के मौके पर मिलने वाले गिफ्ट लोगों की खुशियों को और बढ़ाते हैं लेकिन ओडिशा के बोलगीर में शादी में मिला गिफ्ट मौत का कारण बन गया. दरअसल शादी की खुशियां तब मातम में बदल गयीं, जब शादी के रिसेप्शन समारोह में किसी ने गिफ्ट पैक में बम रखकर भेज दिया था. […]
भुवनेश्वर : शादी के मौके पर मिलने वाले गिफ्ट लोगों की खुशियों को और बढ़ाते हैं लेकिन ओडिशा के बोलगीर में शादी में मिला गिफ्ट मौत का कारण बन गया.
दरअसल शादी की खुशियां तब मातम में बदल गयीं, जब शादी के रिसेप्शन समारोह में किसी ने गिफ्ट पैक में बम रखकर भेज दिया था. दूल्हे ने जैसे ही गिफ्ट खोला विस्फोट हुआ और इस धमाके में दूल्हा -दुल्हन बुरी तरह घायल हो गये और उनकी दादी की मौत हो गयी. दूल्हे की मौत इलाज के दौरान हो गयी और दुल्हन अभी अस्पताल में भरती है.
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पांच दिन पहले ही सौम्य शेखर की शादी रीमा साहू से हुई थी. इस जोड़े का रिसेप्शन आयोजित किया गया था, उसी दौरान यह दुर्घटना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




