ePaper

राहुल गांधी आज से कर्नाटक के चुनाव अभियान पर, हुलीगेमा मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

Updated at : 10 Feb 2018 11:19 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी आज से कर्नाटक के चुनाव अभियान पर, हुलीगेमा मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्षराहुलगांधीशनिवारकोचारदिनकीकर्नाटक यात्रा की शुरुआत करेंगे. मार्च-अप्रैल में होने वाले कर्नाटक विधानसभाचुनावकेमद्देनजर यह दौरा राज्य में राहुल गांधी का चुनावी आगाज होगा. राहुल गांधी गुजरात चुनाव की तरह कर्नाटक चुनाव का आगाज भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर करेंगे. वे शनिवार को कर्नाटक के कोप्पल जिले के हुलीगेमा मंदिर जायेंगे और फिर शाम […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्षराहुलगांधीशनिवारकोचारदिनकीकर्नाटक यात्रा की शुरुआत करेंगे. मार्च-अप्रैल में होने वाले कर्नाटक विधानसभाचुनावकेमद्देनजर यह दौरा राज्य में राहुल गांधी का चुनावी आगाज होगा. राहुल गांधी गुजरात चुनाव की तरह कर्नाटक चुनाव का आगाज भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर करेंगे. वे शनिवार को कर्नाटक के कोप्पल जिले के हुलीगेमा मंदिर जायेंगे और फिर शाम में सिद्धेश्वर मठ जायेंगे.

राहुल गांधी आज कोप्पल व कुकानूर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके साथ ही वे बेल्लारी के होसपेट में एक यात्रा को हरी झंडी भी दिखायेंगे. इससे पहले राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव की शुरुआत द्वारिकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना कर की थी.

85 दिन में गुजरात में 27 मंदिर गये थे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने गुजरात के 85 दिन के चुनाव अभियान में 27 मंदिरों में पूजा-अर्चना की थी. बीच चुनाव में जब वे सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने गये थे तो उनके धर्म को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था. मीडिया में यह खबर आयी कि उनका नाम गैर हिंदुओं की सूची में दर्ज किया गया. बाद में उनकी पार्टी ने इस बात को खारिज किया और कहा कि उनका नाम हिंदुओं के रजिस्टर में ही दर्ज किया गया और वे जनेऊधारी हिंदू था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola