दिलशाद गार्डन अपहरण मामला: छात्र को छुड़ाया गया, क्राइम ब्रांच ऐसे पहुंची बदमाशों तक, एक अपराधी मुठभेड़ में ढेर

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 25 जनवरी को दिलशाद गार्डन से नर्सरी क्लास के छात्र के अपहरण का केस सुलझा लिया है. पुलिस ने अगवा हुए बच्चे रिहानश को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया है. इस कार्रवाई में एक बदमाश की मौत हो गयी है जबकि दूसरा बदमाश घायल […]
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 25 जनवरी को दिलशाद गार्डन से नर्सरी क्लास के छात्र के अपहरण का केस सुलझा लिया है. पुलिस ने अगवा हुए बच्चे रिहानश को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल मुक्त करा लिया है. इस कार्रवाई में एक बदमाश की मौत हो गयी है जबकि दूसरा बदमाश घायल है. घायल बदमाश को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले में तीसरे आरोपी नितिन को गिरफ्तार किया है.
आपको बताते चलें कि 25 जनवरी की सुबह रिहानश अपनी बहन के साथ स्कूल बस से जा रहा था तभी अचानक दिलशाद गार्डन इलाके में बाइक सवार 2 बदमाशों ने बस ड्राइवर के पैर में गोली मारकर रिहानश का अपहरण कर लिया था. घटना के बाद से पुलिस बदमाशों को तलाशने में जुट गयी थी. 28 जनवरी को अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम के लिए परिवार से 50 लाख मांगी. इसी से दिल्ली पुलिस को सुराग मिला और वह बदमाशों तक पहुंचने में कामयाब रही. बताया जा रहा है कि 12 दिन की मशक्कत के बाद पुलिस को अपहरणकर्ताओं के सही लोकेशन का पता चला.
मुठभेड़ के दौरान क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर विनय त्यागी की बुलेटप्रूफ़ जैकेट में भी एक गोली लगी जबकि बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










