भारत-कंबोडिया के बीच चार समझौते, रक्षा करार को बढ़ावा देने पर बनी सहमति

Updated at : 27 Jan 2018 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-कंबोडिया के बीच चार समझौते, रक्षा करार को बढ़ावा देने पर बनी सहमति

नयी दिल्ली : भारत और कंबोडिया ने रक्षा समझौतों को बढ़ावा देने का निर्णय लेते हुएशनिवार को चार समझौते किये. इन समझौतों में अपराधों की रोकथाम, जांच में सहयोग सुधारने और आपराधिक मामलों में कानूनी सहायता के अलावा भारत से कंबोडियाई स्टंग सवा हाब जल संसाधन विकास परियोजना के लिए 3.692 करोड़ अमेरिकी डॉलर का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत और कंबोडिया ने रक्षा समझौतों को बढ़ावा देने का निर्णय लेते हुएशनिवार को चार समझौते किये. इन समझौतों में अपराधों की रोकथाम, जांच में सहयोग सुधारने और आपराधिक मामलों में कानूनी सहायता के अलावा भारत से कंबोडियाई स्टंग सवा हाब जल संसाधन विकास परियोजना के लिए 3.692 करोड़ अमेरिकी डॉलर का ऋण उपलब्ध कराना शामिल हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कंबोडियाई समकक्ष समदेच हून सेन के बीच हुई समग्र वार्ता के बाद इन समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये. दोनों नेता द्विपक्षीय समझौतों को और बढ़ाये जाने पर सहमत हुए. दोनों नेताओं ने विकास साझेदारी को तेज करने की संभावनाओं को तलाशने पर भी चर्चा की और व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा संरक्षण, कृषि, पर्यटन तथा संस्कृति समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संबंध बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया.

भारत और कंबोडिया ने मानव तस्करी की रोकथाम पर भी एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत दोनों देश मानव तस्करी से संबंधित मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग बढ़ायेंगे. दोनों देशों के बीच 2018-2020 के दौरान सांस्कृतिक आदान-प्रदान संबंधी समझौता भी हुआ. समझौते के अनुसार आपराधिक मामलों में अपराधों की रोकथाम, जांच और अभियोग में दोनों देश एक दूसरे को सहयोग देंगे और कानूनी मदद करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola