बवाना आग: क्या भाजपा के पास है फैक्ट्री का लाइसेंस ?

Updated at : 21 Jan 2018 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
बवाना आग: क्या भाजपा के पास है फैक्ट्री का लाइसेंस ?

नयी दिल्‍ली : बवाना की तीन फैक्ट्रियों में लगी आग ने 17 जिंदगियों को लील लिया है. एक पटाखा फैक्‍ट्री के बेसमेंट से शुरू हुई इस आग ने देखते ही देखते भयंकर रूप ले लिया, नतीजतन इसकी चपेट में आने से 10 महिलाओं और 7 पुरुषों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद फैक्‍ट्री […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : बवाना की तीन फैक्ट्रियों में लगी आग ने 17 जिंदगियों को लील लिया है. एक पटाखा फैक्‍ट्री के बेसमेंट से शुरू हुई इस आग ने देखते ही देखते भयंकर रूप ले लिया, नतीजतन इसकी चपेट में आने से 10 महिलाओं और 7 पुरुषों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद फैक्‍ट्री के लाइसेंस जारी करने को लेकर राजनीति भी शुरू हुई. जहां दिल्‍ली प्रदेश भाजपा के नेता केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते नजर आये, वहीं उनकी मौके पर पहुंचीं उत्‍तरी दिल्‍ली की मेयर और भाजपा नेता प्रीति अग्रवाल खुसफुसाते हुए कैमरे में कैद हो गयी कि ‘इस फैक्‍ट्री की लाइसेंसिंग हमारे पास है, इसलिए हम कुछ नहीं बोल सकते’.

मेयर की बातें आप भी जानें

दरअसल, इस हादसे के बाद नॉर्थ दिल्‍ली एमसीडी की मेयर और भाजपा नेता प्रीति अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंची. वे हादसे के संबंध में न्‍यूज एजेंसी ANI से बातचीत करने की तैयारी कर रहीं थीं. इससे पहले ही वे अपने साथ मौजूद नेताओं से धीमी आवाज से कहने लगीं ‘इस फैक्‍ट्री का लाइसेंसिंग हमारे पास है, इसलिए हम कुछ नहीं बोल सकते’. शायद उन्‍हें लग रहा था कि कैमरा शायद बंद है, लेकिन उनकी यह बात कैमरे में कैद हो गयी.

आप भी सुनें मेयर की खुसफुसाहट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola