हरियाणा : चलती कार में गैंगरेप कर युवती को पेट्रोल पंप के पास फेंका, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
हरियाणा : चलती कार में गैंगरेप कर युवती को पेट्रोल पंप के पास फेंका, प्राथमिकी

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद से एक 22 वर्षीय महिला के साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप की खबर आयी है. घटना शनिवार शाम की है. तीन लोगों ने महिला का अपहरण तब किया जब वह अपने आफिस से घर लौट रही थी. गैंगरेप के बाद युवती को उन्होंने सीकरी पेट्रोल पंप के पास उतार दिया […]

विज्ञापन


फरीदाबाद :
हरियाणा के फरीदाबाद से एक 22 वर्षीय महिला के साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप की खबर आयी है. घटना शनिवार शाम की है. तीन लोगों ने महिला का अपहरण तब किया जब वह अपने आफिस से घर लौट रही थी. गैंगरेप के बाद युवती को उन्होंने सीकरी पेट्रोल पंप के पास उतार दिया और फरार हो गये.

युवती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. क्राइम ब्रांच के एसीपी ने बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने महिला का अपहरण किया और उसे एक कार में लेकर गये, जहां उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को उक्त युवती आफिस से लौटते वक्त अपने भाई से फोन पर बात कर रही थी, उसी वक्त उसका अपहरण किया गया. चूंकि लड़की का फोन चालू था,इसलिए उसके भाई ने पुलिस को सूचना दे दी. जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola