ePaper

आंदोलन करेंगे दिल्ली के वकील, पढ़ें, क्या है पूरा मामला

Updated at : 15 Jan 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
आंदोलन करेंगे दिल्ली के वकील, पढ़ें, क्या है पूरा मामला

नयी दिल्ली : दिल्ली जिला कोर्ट बार एसोसिएशंस की समन्वय समिति ने सुप्रीम कोर्ट संकट 10 दिनों के अंदर नहीं सुलझने की स्थिति में लोगों के बीच जाने की चेतावनी दी है. साथ ही इसने शीर्ष चार जजों के दबाव बनाये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. कहा कि विवादों का हल करने के लिए एक अांतरिक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली जिला कोर्ट बार एसोसिएशंस की समन्वय समिति ने सुप्रीम कोर्ट संकट 10 दिनों के अंदर नहीं सुलझने की स्थिति में लोगों के बीच जाने की चेतावनी दी है. साथ ही इसने शीर्ष चार जजों के दबाव बनाये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. कहा कि विवादों का हल करने के लिए एक अांतरिक तंत्र बने. समन्वय समिति ने रविवार को यह चेतावनी दी.

दूसरी तरफ, न्यायाधीश बीएच लोया की मौत के मामले में उनके बेटे अनुज लोया ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. उन्होंने कहा कि पिता की मौत को लेकर किसी पर कोई शक नहीं है. कहा कि कई लोग इस मामले में परिवार को परेशान कर रहे हैं. अनुज ने कहा, ‘हमारे परिवार को वकील, एनजीओ परेशान न करें. जब पिता की मौत हुई थी, तो भावनात्मक कारणों के चलते हमें इस पर संदेह था, लेकिन अब हमें किसी पर शक नहीं है, सो मामले में जांच की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola