ePaper

पीडीपी विधायक ने कहा- आतंकियों को मारें नहीं, वे हमारे भाई हैं

Updated at : 11 Jan 2018 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
पीडीपी विधायक ने कहा- आतंकियों को मारें नहीं, वे हमारे भाई हैं

श्रीनगर : आतंकियों को लेकर जम्मू-कश्‍मीर के पीडीपी विधायक एजाज अहमद मीर ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कश्मीर में जो मिलिटेंट मरते हैं, वे शहीद हैं. वे हमारे भाई हैं और कुछ तो नाबालिग हैं जिन्हें यह भी नहीं पता के क्या कर रहे हैं. एजाज ने […]

विज्ञापन

श्रीनगर : आतंकियों को लेकर जम्मू-कश्‍मीर के पीडीपी विधायक एजाज अहमद मीर ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कश्मीर में जो मिलिटेंट मरते हैं, वे शहीद हैं. वे हमारे भाई हैं और कुछ तो नाबालिग हैं जिन्हें यह भी नहीं पता के क्या कर रहे हैं.

एजाज ने कहा कि हमें मिलिटेंट्स के मारे जाने पर जश्न नहीं मनाना चाहिए. यह हमारी सामूहिक असफलता है. सुरक्षाबलों के शहीद होने पर भी हमें दुख होता है. हमें जवानों और मिलिटेंट्स के माता-पिता से संवेदना रखनी चाहिए.

गौर हो कि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला हुआ था. अमरनाथ यात्रियों पर हमले को लेकर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था जो पीडीपी विधायक एजाज अहमद मीर का ड्राइवर था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola