चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी ने तीनों सीट पर जमाया कब्जा

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद पार्टी को जबरदस्त झटका लगा है. चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर के चुनाव में बीजेपी कमल फूल खिलाने में कामयाब रही. बीजेपी ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर शानदार जीत दर्ज की है. 27 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम […]
चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद पार्टी को जबरदस्त झटका लगा है. चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर के चुनाव में बीजेपी कमल फूल खिलाने में कामयाब रही. बीजेपी ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर शानदार जीत दर्ज की है. 27 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में देवेश मोदगिल ने मेयर पद पर जीत दर्ज की है. गुरप्रीत सिंह ढिल्लन सीनियर डिप्टी मेयर और विनोद अग्रवाल डिप्टी मेयर बने हैं. चुनाव कार्यलय ने वोटों की गिनती के बाद इस बात का ऐलान किया.
चंडीगढ़ नगर निगम में बीजेपी के 20, कांग्रेस के चार, शिरोमणि अकाली दल के एक उम्मीदवार हैं जबकि एक निर्दलीय और एक वोट बीजेपी की मौजूदा सांसद किरण खेर का है. नौ मनोनीत पार्षद इस साल वोट नहीं कर पाए क्योंकि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अगस्त 2017 को उनके वोट देने के अधिकार पर रोक लगा दी थी.बीजेपी की बागी और निवर्तमान मेयर आशा कुमारी जायसवाल और रवि कांत शर्मा ने पहले निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दायर किया था लेकिन कल उन्होंने अपने नाम वापस ले लिए. मोदगिल को पूर्व बीजेपी सांसद सत्य पाल जैन का करीबी माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










