ePaper

पांच लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर 20 साल की युवती ने की आत्महत्या, लव जेहाद का एंगल

Updated at : 09 Jan 2018 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
पांच लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर 20 साल की युवती ने की आत्महत्या, लव जेहाद का एंगल

बेंगलुरू : चिकमंगलूर में एक 20 साल की लड़की धान्याश्री के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पांच लोग उसे और उसकी मां को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. लड़की ने आरोप लगाया है कि यह पांच लोग उसे यह कहकर प्रताड़ित करते […]

विज्ञापन


बेंगलुरू :
चिकमंगलूर में एक 20 साल की लड़की धान्याश्री के आत्महत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. लड़की ने सुसाइड नोट में लिखा है कि पांच लोग उसे और उसकी मां को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. लड़की ने आरोप लगाया है कि यह पांच लोग उसे यह कहकर प्रताड़ित करते थे कि किसी मुसलमान लड़के के साथ वह घूमती है. वे लोग इसे लव जेहाद के मामले में तब्दील करना चाह रहे थे.

आरोपी पांच लोगों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन चार अन्य लोगों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पायी है. पुलिस एसपी ने बताया कि छह जनवरी को उक्त लड़की ने सुसाइड कर लिया और पांच लोगों पर यह आरोप लगाया कि वे उसे और उसकी मां को परेशान करते थे. साथ ही उसपर यह आरोप लगाते थे कि उसका मुसलमान युवक के साथ संबंध है. आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला बनता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola