#FodderScam : पढ़ें, लालू की सजा पर किसने क्या कहा

नयी दिल्ली : चारा घोटाले के एक मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत द्वारा लालू प्रसाद को सजा सुनाये जाने के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दल जदयू ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है. वहीं राजद ने कहा कि उसके नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भगवा पार्टी […]
नयी दिल्ली : चारा घोटाले के एक मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत द्वारा लालू प्रसाद को सजा सुनाये जाने के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दल जदयू ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है. वहीं राजद ने कहा कि उसके नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भगवा पार्टी की साजिश के शिकार हुए हैं. इधर आप के बागी नेता और कवि कुमार विश्वास ने भी लालू की सजा मामले पर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘जेपी आंदोलन को वंशवाद और भ्रष्टाचार के सवालों तक लाकर, हमारे आंदोलन का संसद में फूहड़ मखौल उड़ाने वालों को, देर से पहुंची लोकतंत्र की सर्दी मुबारक हो.’
चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में देवघर कोषागार से 21 वर्ष पहले 89.27 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने लालू को साढ़े तीन साल की जेल की सजा सुनाई और 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि फैसला यह दिखाता है कि कानून सबके लिए बराबर है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




