हनीप्रीत की मां ने राखी सावंत पर ठोंका पांच करोड़ के मानहानि का मुकदमा

नयी दिल्ली : हमेशा विवादों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत का नाम एक और विवाद में फंसता नजर आ रहा है. बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की मां आशा तनेजा ने अपने वकील के जरिये राखी सावंत को पांच करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है. गौरतलब है कि राखी […]
नयी दिल्ली : हमेशा विवादों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत का नाम एक और विवाद में फंसता नजर आ रहा है. बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की मां आशा तनेजा ने अपने वकील के जरिये राखी सावंत को पांच करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है. गौरतलब है कि राखी सावंत ने बाबा राम-रहीम और हनीप्रीत के रिश्ते को लेकर विवादास्पद बयान दिये थे.
राखी सावंत ने हनीप्रीत पर भी बयान दिया था. राखी ने कहा था कि बाबा तो मुझे पसंद करते थे, लेकिन हनीप्रीत इस वजह से मुझसे चिढ़ गयी थी. राखी के मुताबिक राम रहीम ने उसे अपने जन्मदिन पर डेरा बुलाया था, इस दौरान गुरमीत और राखी की नजदीकी से हनीप्रीत खफा हो गयी थी. राखी का कहना है कि राम रहीम से उसकी नजदीकी हनीप्रीत को पसंद नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










