भाजपा नेता बोले, हिंदुओं का देश है भारत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर(उप्र) : उत्तर प्रदेश के खतौली विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सैनी के बयान पर बवाल मचा है. भाजपा के कई नेताओं ने इस चुप्पी साध ली तो कांग्रेस समेत दूसरी विरोधी पार्टियां भाजपा पर निशाना साध रही हैं. एक सभा में विक्रम सैनी ने कहा, भारत हिंदुओं का देश है क्योंकि इसे हिंदुस्तान के […]
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर(उप्र) : उत्तर प्रदेश के खतौली विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सैनी के बयान पर बवाल मचा है. भाजपा के कई नेताओं ने इस चुप्पी साध ली तो कांग्रेस समेत दूसरी विरोधी पार्टियां भाजपा पर निशाना साध रही हैं. एक सभा में विक्रम सैनी ने कहा, भारत हिंदुओं का देश है क्योंकि इसे हिंदुस्तान के नाम से जाना जाता है. सैनी यहीं नहीं रूके उन्होंने खुद को कट्टर हिंदुवादी बताते हुए ‘दाढ़ी’ पर टिप्पणी की है.
उन्होंने कहा है कि ‘कुछ नालायक नेताओं ने बिना दाढ़ी वालों को यहां रोक दिया था, तो आज हम मुसीबत में हैँ. ये भी अगर चले जाते तो ये सारी जमीन हमलोगों की होती. उन्होंने कहा कि कुछ नालायक नेताओं ने कुछ मुसलमानों को भारत में रहने की अनुमति दे दी. सैनी ने दावा किया है कि विभाजन के समय, उनके (मुसलमानों के) रुक जाने के कारण हिंदू देश में समस्याओं का सामना कर रहे है. यदि वे (मुसलमान) भारत में नहीं रूके होते तो करोडों की सम्पत्ति हिंदुओं की होती.
इस बयान पर विवाद के बाद जब सैनी से बातचीत के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए टिप्पणी से इनकार कर दिया. सैनी ने गोहत्या करने या गाय का अपमान करने वालों की हड्डियां तोडने की पिछले साल धमकी दी थी जिससे विवाद पैदा हो गया था. सैनी 2013 मुजफ्फरनगर मामले में आरोपी हैं और उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










