चीन के बल पर कूद रहा है पाकिस्तान ?

नयी दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोप का जवाब देने पर चर्चा के लिए मंत्रिमंडल और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. ट्रंप ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने 33 अरब डॉलर की सहायता के बदले में आतंकवादियों को पनाह देकर अमेरिका के […]
नयी दिल्ली : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोप का जवाब देने पर चर्चा के लिए मंत्रिमंडल और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. ट्रंप ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने 33 अरब डॉलर की सहायता के बदले में आतंकवादियों को पनाह देकर अमेरिका के साथ धोखा किया है. ट्रंप ने सोमवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि उसने अमेरिकी नेताओं को मूर्ख समझकर पिछले 15 वर्षों में दी गयी सहायता राशि के बदले में अमेरिका को झूठ और धोखे के सिवाए कुछ नहीं दिया और आतंकवादियों को पनाहगाह मुहैया करायी.
जानकारों के अनुसार पाकिस्तान वर्तमान में यदि अमेरिका के खिलाफ बोलने की हिम्मत जुटा पा रहा है, तो उसकी वजह है उसका जिगरी दोस्त चीन. चीन ने पाकिस्तान में बड़ा निवेश कर रखा है. पाकिस्तान को चीन से बड़ी आर्थिक सहायता मिल रही है. पाकिस्तान और चीन की दोस्ती का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करवाने की भारत के प्रयासों को लगातार बाधित कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




