2 जी फैसले पर कनिमोझी ने कहा : न्याय मिल गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2017 2:00 PM
नयी दिल्ली : द्रमुक सांसद कनिमोझी ने 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामलों में उन्हें और अन्य को बरी करने विशेष अदालत के फैसले के बाद कहा कि न्याय मिल गया है. फैसला सुनाये जाने के बाद कनिमोझी ने संवाददाताओं से कहा, मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है और न्याय मिल गया है. राज्यसभा सदस्य […]
नयी दिल्ली : द्रमुक सांसद कनिमोझी ने 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामलों में उन्हें और अन्य को बरी करने विशेष अदालत के फैसले के बाद कहा कि न्याय मिल गया है. फैसला सुनाये जाने के बाद कनिमोझी ने संवाददाताओं से कहा, मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है और न्याय मिल गया है. राज्यसभा सदस्य और द्रमुक सुप्रीमो एम करुणानिधि की बेटी कनिमोझी कलैग्नार टीवी प्राइवेट लिमिटेड को 200 करोड़ रुपये का अनुचित लाभ पहुंचाने के मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और अन्य सह आरोपियों के साथ मिलकर साठगांठ करने की आरोपी थीं.
कनिमोझी कलैग्नार टीवी प्राइवेट लिमिटेड की प्रमोटर हैं. वहीं पूर्व दूरसंचार मंत्री एवं द्रमुक नेता ए. राजा ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाला मामले में आये विशेष अदालत के फैसले का स्वागत किया. सीबीआई की विशेष अदालत ने अपने फैसले में राजा और द्रमुक नेता कनीमोई समेत अन्यों को आरोपों से बरी कर दिया है. अदालत कक्ष से बाहर आते हुए राजा ने संवाददाताओं से कहा, मैं फैसला पढ़ने के बाद कुछ कहूंगा. आप देख रहे हैं, सभी खुश हैं. राजा उनके बरी होने की खुशी में जश्न मना रहे पार्टी कार्यकर्ताओं से घिरे हुए थे.
2 जी मामले में फैसले को अपनी शान न समझे कांग्रेस : जेटली
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस को 2 जी स्पेक्ट्रम मामले में फैसले को अपनी शान नहीं समझना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कोई भी नुकसान न होने वाली (जीरो लॉस) थ्योरी उसी समय गलत साबित हो गयी थी जब उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2012 में स्पेक्ट्रम आवंटन रद्द कर दिया था. जेटली ने कहा कि निचली अदालत के फैसले में हालांकि कहा गया है कि कोई भी भ्रष्टाचार का दोषी नहीं पाया गया. लेकिन जांच एजेंसियां मामले का व्यापक अध्ययन और इस पर विचार करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










