ePaper

मुंबई में खैरानी रोड पर भीषण आग, 12 मरे

Updated at : 18 Dec 2017 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई में खैरानी रोड पर भीषण आग, 12 मरे

मुंबई के साकी नाका-कुर्ला क्षेत्र में आज तड़के एक दुकान में आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी. बृहन्मुंबई नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह करीब चार बज कर 25 मिनट पर खैरानी मार्ग पर मकरिया कम्पाउंड स्थित एक दुकान में आग […]

विज्ञापन

मुंबई के साकी नाका-कुर्ला क्षेत्र में आज तड़के एक दुकान में आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी.

बृहन्मुंबई नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह करीब चार बज कर 25 मिनट पर खैरानी मार्ग पर मकरिया कम्पाउंड स्थित एक दुकान में आग लग गयी, जिससे ढांचा ढह गया.

उन्होंने बताया कि इससे वहां अंदर काम कर रहे लोग फंस गये. अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और 12 पीड़ितों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola