ePaper

कुछ तो गड़बड़ है! 2019 के पहले शिवसेना कर देगी भाजपा को ''बाय बाय''

Updated at : 15 Dec 2017 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
कुछ तो गड़बड़ है! 2019 के पहले शिवसेना कर देगी भाजपा को ''बाय बाय''

मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन फिर संकट में पड़ता नजर आ रहा है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे जल्द भाजपा से अलग होने का ऐलान किया है. आदित्य ने 2019 का आमचुनाव अकेले लड़ने का संकेत दिया है. इस बयान पर शिवसेना नेता […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन फिर संकट में पड़ता नजर आ रहा है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे जल्द भाजपा से अलग होने का ऐलान किया है. आदित्य ने 2019 का आमचुनाव अकेले लड़ने का संकेत दिया है. इस बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि जो बातें आदित्य ठाकरे ने कही हैं ये बातें पार्टी के सामने पहले भी उद्धव ठाकरे ने रखी थी. यह पूरी पार्टी मानती है. इसमें कोई शक नहीं है कि इन दोनों (भाजपा और शिवसेना) के बीच रिश्ते ठीक नहीं है. हम राज्य सरकार में उनके साथ हैं पर सरकार हमारी नहीं है.

महाराष्ट्र में सियासी उठापठक के बीच शिवसेना की तरफ से इस तरह की प्रतिक्र‍िया से यह बात साफ कि दोनों पार्टियों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. आदित्य के अनुसार एक साल के भीतर भाजपा सरकार को शिवसेना बाय बाय कह सकती है. गौर हो कि नोटबंदी के बाद से ही शिवसेना कई मुद्दों पर भाजपा और केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर रही है.

कुछ दिन पूर्व की बात…
यदि आपको याद हो तो कुछ दिन पहले आदित्य ठाकरे ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा था. सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी की लीडरशीप और केंद्र सरकार पर वह सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा था कि ”देश में अगर एक मजबूत लीडरशीप, बहुमत वाली सरकार, और मजबूत इंटेलिजेंस सर्विस होने के बाद भी कोई पार्टी कहती है कि पड़ोसी देश उसके राज्यों के चुनाव में लोगों के मन को प्रभावित कर सकता है तो सरकार क्या कर रही है? प्रचार कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola