ePaper

मेरी किसी बात से गुजरात चुनाव में यदि कांग्रेस को नुकसान हुआ तो मैं कोई भी सजा भुगतने को तैयार : अय्यर

Updated at : 08 Dec 2017 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
मेरी किसी बात से गुजरात चुनाव में यदि कांग्रेस को नुकसान हुआ तो मैं कोई भी सजा भुगतने को तैयार : अय्यर

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र के खिलाफ टिप्पणी करने के कारण कांग्रेस से निलंबित होने के एक दिन बाद मणिशंकर अय्यर ने आज कहा कि यदि गुजरात चुनाव में पार्टी को कोई नुकसान पहुंचता है तो वह कोई भी दंड भुगतने को तैयार हैं. अय्यर ने भारत-पाकिस्तान के बारे में एक संगोष्ठी से इतर संवाददाताओं […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
प्रधानमंत्री नरेंद्र के खिलाफ टिप्पणी करने के कारण कांग्रेस से निलंबित होने के एक दिन बाद मणिशंकर अय्यर ने आज कहा कि यदि गुजरात चुनाव में पार्टी को कोई नुकसान पहुंचता है तो वह कोई भी दंड भुगतने को तैयार हैं. अय्यर ने भारत-पाकिस्तान के बारे में एक संगोष्ठी से इतर संवाददाताओं से कहा, अगर मेरे कुछ भी कहने से कांग्रेस को कुछ भी नुकसान पहुंचा है तो इसका मुझे बहुत ही अफसोस है.

उन्होंने कहा, और अगर पार्टी को चुनाव में कुछ भी नुकसान होता है, तो जो भी उचित दंड कांग्रेस पार्टी देना चाहे वो दे सकती है. अय्यर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और यदि कांग्रेस नहीं रही तो भारत का कोई भविष्य नहीं होगा. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी गुजरात में राहुल गांधी के नेतृत्व में अच्छा काम कर रही है.

यह पूछे जाने पर कि वह कांग्रेस के बारे में क्या महसूस करते हैं, कांग्रेस ने मुझे बहुत दिया है. यदि कांग्रेस नहीं हुई तो भारत का कोई भविष्य नहीं होगा. कांग्रेस ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने के कारण अय्यर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था.
गुजरात विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान कल और दूसरे चरण का 14 दिसंबर को होगा. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कल अय्यर की पार्टी से प्राथमिक सदस्यता निलंबित करने की जानकारी ट्वीट के माध्यम से देते हुए कहा, यह कांग्रेस के गांधीवादी नेतृत्व का अपने राजनीतिक विरोधियों के प्रति सम्मान है…क्या मोदी इस प्रकार का साहस दिखायेंगे?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola