ePaper

VIDEO : ट्रंप की बेटी इवांका जीईएस में हिस्‍सा लेने भारत पहुंचीं, जानें सम्‍मेलन की कुछ खास बातें

Updated at : 28 Nov 2017 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : ट्रंप की बेटी इवांका जीईएस में हिस्‍सा लेने भारत पहुंचीं, जानें सम्‍मेलन की कुछ खास बातें

नयी दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप मंगलवार से हैदराबाद स्थित हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो रहे तीन दिन के वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच चुकीं हैं. इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस साल सम्मेलन का विषय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप मंगलवार से हैदराबाद स्थित हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो रहे तीन दिन के वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच चुकीं हैं. इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इस साल सम्मेलन का विषय ‘वूमेन फर्स्ट, प्रॉस्पेरिटी फॉर ऑल’ रखा गया है. इवांका सम्मेलन में ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने यहां पहुंची हैं. आइए जानते हैं सम्मेलन की खास बातें…

1. भारत एवं अमेरिका की सह मेजबानी में आयोजित किया जा रहा सम्मेलन दोनों देशों की बढ़ती आर्थिक एवं सुरक्षा भागीदारी के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है.

2. इवांका सम्मेलन में ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी. सम्मेलन में 127 देशों के 1,200 से ज्यादा युवा उद्यमी शिरकत कर रहे हैं जिनमें एक बड़ी संख्या महिलाओं की होगी.

3. जीईएस में करीब 300 निवेशक और पारिस्थितिकी तंत्र समर्थक भाग लेगें.

4. भारत पहुंचने से पहले इवांका ने कहा था कि यह दोनों देशों के लोगों की गहरी दोस्ती और हमारी बढ़ती आर्थिक एवं सुरक्षा भागीदारी का प्रतीक है.

5. 36 साल की इवांका पहले भी भारत दौरे पर आ चुकीं हैं लेकिन राष्ट्रपति की वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर वह पहली बार भारत का दौरा कर रही हैं.

6. इवांका के प्रतिनिधिमंडल में कई शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं और कई भारतीय अमेरिकी भी इसका हिस्सा होंगे. प्रतिनिधिमंडल में अमेरिका के 38 राज्यों के 350 लोग शामिल हैं.

7. प्रधानमंत्री ने इस साल जून में अमेरिका की यात्रा के दौरान इवांका से जीईएस में हिस्सा लेने के लिए व्यक्तिगत रूप से आग्रह किया था. सम्मेलन भारत में पहली बार आयोजित किया जा रहा है.

8. इस आठवें वैश्विक उद्यमिता सम्मेलन का विषय ‘पहले महिला, सबकी संपन्नता’ है और इसमें जोर महिला उद्यमियों को समर्थन तथा वैश्विक स्तर पर आर्थिक वृद्धि को गति प्रदान करना है. कुल प्रतिभागियों में करीब 52.5 प्रतिशत महिलाएं होंगी. यह पहली बार है जब जीईएस में महिला प्रतिनिधियों की भागीदारी अधिक है.

9. इसमें कुल 150 देशों एवं क्षेत्रों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं. इसमें 127 देशों की महिलाएं भाग लेंगी तथा अफगानिस्तान, सऊदी अरब, और इस्राइल जैसे 10 देश हैं जहां से केवल महिला प्रतिनिधि भारत पहुंचीं हैं. इसमें करीब 300 निवेशक और उससे जुड़े लोग शामिल हैं. इसमें चुने गये एक तिहाई उद्यमी अमेरिका से, एक तिहाई भारत से तथा एक तिहाई दुनिया के अन्य देशों के हैं.

10. टेनिस चैंपियन सानिया मिर्जा, गूगल की उपाध्यक्ष डायना लुईस पैट्रिसा लेफील्ड तथा अफगान सीटाडेल की सीईओ राया महबूब जैसी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाएं विभिन्न सत्रों में अपनी बातों को वहां मौजूद लोगों के समक्ष रखेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola