बेंगलुरु : किशोरी का अपहरण कर 10 दिन तक सामूहिक बलात्कार, चार गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेंगलुरु : एक किशोरी का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और उससे चार लोगों ने यहां एक लॉज में 10 दिनों तक बलात्कार किया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार नवंबर को लड़की को बचाया और चार लोगों […]
विज्ञापन
बेंगलुरु : एक किशोरी का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया और उससे चार लोगों ने यहां एक लॉज में 10 दिनों तक बलात्कार किया.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार नवंबर को लड़की को बचाया और चार लोगों को गिरफ्तार किया.
पुलिस उपायुक्त (व्हाइटफील्ड) अब्दुल अहाद ने कहा, हमने अपहरण और लड़की से 10 दिन तक सामूहिक बलात्कार के लिए सभी चार आरोपियों को पॉक्सो के तहत गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि 22 से 25 आयु वर्ग के तीन आरोपी मित्र हैं. चौथा आरोपी लॉज ऑपरेटर है जो 55 साल का है.
अहाद ने बताया कि मुख्य आरोपी व्हाइटफील्ड में चाय की दुकान चलाता है. उसने लड़की से दोस्ती कर ली और उसे 26 अक्तूबर को एक लॉज में ले गया और अपराध को अंजाम दिया. लडकी के पिता ने 30 अक्तूबर को के आर पुरम थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










