ePaper

मणिपुर में मुठभेड़ : दो उग्रवादी मारे गये, सेना का एक जवान भी शहीद

Updated at : 15 Nov 2017 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
मणिपुर में मुठभेड़ : दो उग्रवादी मारे गये, सेना का एक जवान भी शहीद

इंफाल : मणिपुर के चंदेल जिले में बुधवार की सुबह हुई मुठभेड में सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो उग्रवादी मारे गये. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन अन्य उग्रवादी और एक जवान जख्मी हो गये. अधिकारी ने कहा, पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में […]

विज्ञापन

इंफाल : मणिपुर के चंदेल जिले में बुधवार की सुबह हुई मुठभेड में सेना का एक जवान शहीद हो गया और दो उग्रवादी मारे गये. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन अन्य उग्रवादी और एक जवान जख्मी हो गये. अधिकारी ने कहा, पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में भारी हथियारों से लैस उग्रवादियों का एक समूह सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमला करने की योजना बना रहा है.

चार असम रेजिमेंट के जवानों ने उग्रवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान की शुरुआत की. सैनिकों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि उग्रवादी कोरकॉम संगठन के थे जो छह उग्रवादी संगठनों का गठजोड़ है. उन्होंने कहा कि उनसे एक राइफल और तीन आइइडी बम बरामद किये गये.

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में जख्मी हुए दो जवानों को भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से लिमाखोंग स्थित सेना के अस्पताल में ले जाया गया. उन्होंने कहा कि उनमें से एक की मृत्यु अस्पताल में हो गयी. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ स्थल के पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और सुरक्षा बल अब भी तलाशी कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola