ePaper

इंडिगो विमान के नीचे अचानक आया सुअर, तो पायलट ने किया कुछ ऐसा

Updated at : 14 Nov 2017 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
इंडिगो विमान के नीचे अचानक आया सुअर, तो पायलट ने किया कुछ ऐसा

मुंबई : विशाखापट्टनम से हैदराबाद जाने वाले इंडिगो विमान के साथ कुछ ऐसा हुआ जो आपको हैरान कर सकता है. ‘जी हां ‘ विमान में बैठे यात्री भी इस दृश्‍य को देखकर अवा‍क रह गये. दरअसल , यात्री और पायलट उस समय हैरान रह गये जब उड़ान से ठीक पहले अचानक हवाई पट्टी पर जंगली […]

विज्ञापन

मुंबई : विशाखापट्टनम से हैदराबाद जाने वाले इंडिगो विमान के साथ कुछ ऐसा हुआ जो आपको हैरान कर सकता है. ‘जी हां ‘ विमान में बैठे यात्री भी इस दृश्‍य को देखकर अवा‍क रह गये. दरअसल , यात्री और पायलट उस समय हैरान रह गये जब उड़ान से ठीक पहले अचानक हवाई पट्टी पर जंगली सुअर नजर आया और वह विमान के नीचे पहुंच गया.

हालांकि, पायलट ने विमान को रोकने के बजाए उड़ान भरना उचित समझा. विमान में करीब 160 यात्री और चालक दल के सदस्य मौजूद थे. इंडिगो ने मंगलवार को बयान में कहा कि ऐसे समय में पायलट उड़ान को नहीं रोक सकता था और उसे उड़ान भरने के लिए मजूबर होना पडा, लेकिन सावधानी बरतते हुए कुछ देर बाद उसने विमान को हवाई पट्टी पर उतारा , जिसके बाद किसी संभावित क्षति की जांच की गयी.

विमानन कंपनी ने कहा कि जरूरी जांच के बाद विमान को यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम की वजह से उड़ान में डेढ़ घंटे देरी हुई. रविवार को हुई इस घटना की जानकारी नागर विमानन महानिदेशलय (डीजीसीए) को दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola