ePaper

मनोज तिवारी कर रहे थे चीनी सामान का विरोध हो गया आईफोन चोरी

Updated at : 31 Oct 2017 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
मनोज तिवारी कर रहे थे चीनी सामान का विरोध हो गया आईफोन चोरी

नयी दिल्ली : लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता-गायक और भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी का आईफोन रामलीला मैदान में चोरी हो गया. बताया जा रहा है कि वे चीनी सामान के खिलाफ आयोजित एक रैली में शामिल होने यहां पहुंचे थे. तिवारी ने दिल्ली पुलिस को इसकी रिपोर्ट कर दी है कि उनका मोबाइल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता-गायक और भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी का आईफोन रामलीला मैदान में चोरी हो गया. बताया जा रहा है कि वे चीनी सामान के खिलाफ आयोजित एक रैली में शामिल होने यहां पहुंचे थे. तिवारी ने दिल्ली पुलिस को इसकी रिपोर्ट कर दी है कि उनका मोबाइल फोन आईफोन सेवन प्लस उस वक्त खो गया जब वह रैली में शामिल हुए थे.

इतना ही नहीं मनोज तिवारी के अलावा उनके पीए के पर्स पर भी चोर ने हाथ साफ किया. रैली के दौरान कुछ अन्य लोगों के भी पर्स चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई है. तिवारी को इसका आभास तब हुआ जब वह आरएसएस की आर्थिक शाखा स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चीनी सामानों के खिलाफ आयोजित स्वदेशी महा रैली से वापस लौट रहे थे. फोन की कीमत लगभग 55,000 रुपये बतायी जा रही है.

फोन चोरी होने के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि मैंने अपने लोगों से पूछने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं मिल पाया. मैंने फोन को अपने जेब में ही रखा था, लेकिन पता नहीं कहां गया. हमने कमला नगर मार्केट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है. लेकिन अभी कुछ पता नहीं चला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola