विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मेनका से किया गोद लेने की प्रक्रिया की जांच का आग्रह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2017 12:21 PM
नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से तीन वर्षीय बच्ची शेरिन मैथ्यूज को गोद लिए जाने की प्रक्रिया की जांच करने का आग्रह किया है. इस बच्ची का शव अमेरिका के डल्लास में एक पुलिया के नीचे से बरामद हुआ था. शेरिन सात अक्तूबर को लापता […]
नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से तीन वर्षीय बच्ची शेरिन मैथ्यूज को गोद लिए जाने की प्रक्रिया की जांच करने का आग्रह किया है. इस बच्ची का शव अमेरिका के डल्लास में एक पुलिया के नीचे से बरामद हुआ था. शेरिन सात अक्तूबर को लापता हो गयी थी और उसका शव रविवार को टेक्सास के डल्लास में एक पुलिया से बरामद हुआ था. उसके पिता वेसले मैथ्यूज (37) को उसके विरोधाभासी बयानों के चलते सोमवार को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया. इससे पहले भी उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन मुचलके पर रिहा कर दिया गया था.
CM विजय रुपाणी का आरोप, अहमद पटेल के अस्पताल से जुड़े थे IS आतंकी
महेश पोद्दार का रीट्वीट, शंकराचार्य मुद्दे पर प्रणब मुखर्जी की किताब के हवाले से सोनिया पर निशाना
कारा के एक अधिकारी के अनुसार बच्ची गोद लिए जाने के समय से ही अल्पपोषित थी और उसकी उम्र के हिसाब से उसका वजन कम था. कारा के सीईओ ने कहा कि इस लड़की का जन्म 14 जुलाई 2014 को हुआ था और इसे उसके माता पिता ने बिहार के गया में उसे सौंपा था. उसे नालंदा मदर टेरेसा सेवा आश्रम अनाथालय भेजा गया था जो अब बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










