ओडिशा : कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज के तीन शिक्षकों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

कटक : ओडिशा पुलिस ने एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के तीन शिक्षकों के विरुद्ध एक छात्रा की शिकायत पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू की है. कटक के पुलिस उपायुक्त अखिलेश्वर सिंह ने आज बताया कि एक पुलिस टीम शिकायतकर्ता स्नातकोत्तर के द्वितीय वर्ष की छात्रा के छात्रावास गयी और […]
कटक : ओडिशा पुलिस ने एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के तीन शिक्षकों के विरुद्ध एक छात्रा की शिकायत पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू की है. कटक के पुलिस उपायुक्त अखिलेश्वर सिंह ने आज बताया कि एक पुलिस टीम शिकायतकर्ता स्नातकोत्तर के द्वितीय वर्ष की छात्रा के छात्रावास गयी और उसने सीआरपीसी की धारा 161 के तहत उसका बयान दर्ज किया.
नोएडा : क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद में सगे भाइयों की हत्या मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, दो फरार
पुलिस के मुताबिक कल अपने दौरे के दौरान जब पुलिस जांच दल ने छात्रा से मेडिकल परीक्षण कराने का सुझाव दिया तब उसने इससे इनकार कर दिया. लड़की की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कॉलेज के दंतचिकित्सा विभाग के एक वरिष्ठ रेजीडेंट डॉक्टर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और विभागध्यक्ष के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.
रैगिंग के खिलाफ आईआईटी कानपुर ने उठाया सख्त कदम, एक साथ 22 स्टूडेंट्स को किया सस्पेंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










