राहुल गांधी का नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष, पीठ थपथपा चुके तो देश को डोकलाम पर अब जानकारी दें

नयी दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधतेहुए उनसे पूछा कि अगर वह अपनी पीठ थपथपा चुके हों तो चीन द्वारा डोकलाम इलाके में सड़क निर्माण की खबरों के बारे में देश को जानकारी दें. सूत्रों ने कल कहा था कि चीन ने भारत के साथ गतिरोध वाले डोकलाम […]
नयी दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधतेहुए उनसे पूछा कि अगर वह अपनी पीठ थपथपा चुके हों तो चीन द्वारा डोकलाम इलाके में सड़क निर्माण की खबरों के बारे में देश को जानकारी दें. सूत्रों ने कल कहा था कि चीन ने भारत के साथ गतिरोध वाले डोकलाम इलाके में अपने सैनिकों की अच्छी खासी तैनाती कर रखी है और विवादित इलाके से महज 12 किलोमीटर दूर उसने सड़कों को चौड़ा करने का कामशुरू कर दिया है. इस खबर के एक दिन बाद राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की है.
राहुल गांधी ने 500 सैनिकों की निगरानी में, चीन ने डाेकलाम में सड़क चौड़ी की शीर्षक वाली खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया, मोदीजी, एक बार जब आप अपनी पीठ थपथपा चुके हों तो कृपया इस बारे में जानकारी देंगे? भारत और चीन के सैनिकों के बीच डोकलाम इलाके में सड़क निर्माण गतिविधियों को लेकर 16 जून को शुरू हुआ गतिरोध 73 दिनों तक चला था. दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद तनाव कम हो सका था.
जीएसटी में उलझी मोदी सरकार के लिए कैसे संकट मोचक बने सुशील कुमार मोदी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










