नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर

Updated at : 26 Sep 2017 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना ने मंगलवार को आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया. सेना के एक अधिकारी ने बतायाकि उरी सेक्टर के जोरावर क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया. एक आतंकवादी मारा […]

विज्ञापन

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना ने मंगलवार को आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया.

सेना के एक अधिकारी ने बतायाकि उरी सेक्टर के जोरावर क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया. एक आतंकवादी मारा गया.

लद्दाख में चीन ने दो बार की घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सैनिकों ने वापस खदेड़ा, हुई पत्थरबाजी

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक हथियार बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि अभियान जारी है और विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है.

इस बीच, टेलीविजन चैनलों की खबरों में कहा गया है कि इस इलाके में चार आतंकवादी देखे गये हैं. ग्रामीणों ने इन आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना सेना को दी है.

ग्रामीणों की सूचना के आधार पर सेना ने आतंकवादियों की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया है.

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, फर्जी तस्वीर दिखा कर महासभा को गुमराह किया गया

उधर, न्यूज एजेंसी एएनआइ ने कहा है कि उरी के जोरावर क्षेत्र में हुई घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने एक आतंकवादी को मार गिराया है. मारे गये आतंकवादी के पास से हथियार भी बरामद हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola