दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने देवी दुर्गा पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, शिकायत दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में देवी दुर्गा के बारे में कथित रुप से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. इसकी एबीवीपी ने निंदा की वहीं शिक्षकों के एक संगठन ने पुलिस में शिकायत की है.भाजपा से सम्बद्ध नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (एनडीटीएफ ) ने दिल्ली विश्वविद्यालय […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में देवी दुर्गा के बारे में कथित रुप से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. इसकी एबीवीपी ने निंदा की वहीं शिक्षकों के एक संगठन ने पुलिस में शिकायत की है.भाजपा से सम्बद्ध नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (एनडीटीएफ ) ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केदार कुमार मंडल के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है. मंडल ने कल शाम सात बजकर 43 मिनट पर विवादास्पद पोस्ट अपडेट किया था और बाद में उसे हटा लिया था.
एनडीटीएफ ने आज लोधी कालोनी पुलिस थाने में एक शिकायत दी. पुलिस ने कहा कि उन्हें एक शिकायत मिली है लेकिन अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. मंडल ने प्रतिक्रिया लेने के लिए भेजे गए एसएमएस का न तो कोई जवाब दिया और उनसे फोन पर भी सम्पर्क नहीं हो पाया. एबीवीपी की दयाल सिंह कालेज इकाई ने पोस्ट की निंदा की और प्रोफेसर को तत्काल निलंबित करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










