सीकर रेप केस : नाबालिग से रेप करने वाला स्कूल का डायरेक्टर और टीचर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीकर (राजस्थान) : स्कूल के डायरेक्टर और टीचर को एक नाबालिग के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. कल यह खबर आयी थी कि सीकर के अजीतगढ़ में एक नाबालिग लड़की के साथ स्कूल के डायरेक्टर और एक टीचर ने रेप किया. जानकारी के अनुसार लड़की जब गर्भवती हो गयी, […]
विज्ञापन
सीकर (राजस्थान) : स्कूल के डायरेक्टर और टीचर को एक नाबालिग के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. कल यह खबर आयी थी कि सीकर के अजीतगढ़ में एक नाबालिग लड़की के साथ स्कूल के डायरेक्टर और एक टीचर ने रेप किया.
#FLASH Sikar gangrape case: Police arrest accused school director Jagdish and school teacher Jagat; questioning underway
— ANI (@ANI) September 19, 2017
जानकारी के अनुसार लड़की जब गर्भवती हो गयी, तो उसपर गर्भपात के लिए दबाव बनाया गया. जब उसके शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा तो उसे जयपुर रेफर किया गया. दोनों आरोपियों जगदीश और जगत पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
पिछले कुछ दिनों से देश में बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. उत्तर प्रदेश से भी एक खबर आयी है कि बस के कंडक्टर ने नौ साल की बच्ची के साथ दुर्व्यवहार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










