कश्मीरः कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2017 10:20 AM
श्रीनगरः उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में आतंकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षा ने आतंकियों को चारो तरफ से घेर रखा है और दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है. हालांकि अभी तक इसकी सूचना नहीं मिली है कि कितने आतंकी इस इलाके में छिपे हैं. ध्यान रहे […]
श्रीनगरः उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में आतंकी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुरक्षा ने आतंकियों को चारो तरफ से घेर रखा है और दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है. हालांकि अभी तक इसकी सूचना नहीं मिली है कि कितने आतंकी इस इलाके में छिपे हैं.
ध्यान रहे कि 13 अगस्त को ही दक्षिण कश्मीर के शोपियां में हिजबुल मुजाहिदीन के टॉप कमांडर यासीन इट्टू उर्फ गजनवी सहित तीन आतंकियों को मार गिराया था. इस मुठभेड़ में दो जवान भी शहीद हो गये थे. सुरक्षाबलों ने इसी साल मई में जिन 12 खूंखार आतंकियों की लिस्ट जारी की थी, उसमें यासीन इट्टू का भी नाम शामिल था. आतंकियों पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर है. सुरक्षा बल इस पर ध्यान दे रहे हैं कि कैसे घाटी में आतंक का सफाया किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










