ePaper

अन्नाद्रमुक के दोनों गुटों की विलय की संभावना हुई मजबूत, पनीरसेल्वम ने दिये संकेत

Updated at : 19 Aug 2017 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
अन्नाद्रमुक के दोनों गुटों की विलय की संभावना हुई मजबूत, पनीरसेल्वम ने दिये संकेत

चेन्नई: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने आज कहा कि अन्नाद्रमुक के दो धड़ों के विलय को लेकर बातचीत चल रही है और एक या दो दिन में सकारात्मक नतीजा आने की उम्मीद है. वह अपने नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक (पुरात्ची थलाइवी अम्मा) धड़े के नेताओं के विलय के मुद्दे पर अनौपचारिक चर्चा करने के […]

विज्ञापन

चेन्नई: तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने आज कहा कि अन्नाद्रमुक के दो धड़ों के विलय को लेकर बातचीत चल रही है और एक या दो दिन में सकारात्मक नतीजा आने की उम्मीद है. वह अपने नेतृत्व वाले अन्नाद्रमुक (पुरात्ची थलाइवी अम्मा) धड़े के नेताओं के विलय के मुद्दे पर अनौपचारिक चर्चा करने के बाद मीडिय से बात कर रहे थे. बैठक कल रात सुलह की कोशिश का नतीजा सामने ना आने के बाद हुई.

बैठक का आयोजन भविष्य की कार्रवाई योजना तय करने के लिए भी किया गया था. पनीरसेल्वम कल एक बैठक में शामिल होने के लिए मदुरै रवाना होंगे. ऐसी संभावना थी कि वह विलय के किसी भी मुद्दे पर ठोस रुख पर पहुंचने की खातिरधड़े के नेताओं से रुख जानेंगे.

पनीरसेल्वम ने कहा कि बातचीत सुचारूरूप से चल रही है. एक या दो दिन में सकारात्मक नतीजा आने की उम्मीद है. इसी बीच मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी एमजीआर के जन्मशती कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए तंजावुर जिले के तिरुवरुर रवाना हो गए.

पनीरसेल्वम धड़े के सदस्यों का अलग-अलग रुख होने के कारण कल रात संभावित विलय नहीं हो पाया. इनमें दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की मौत की सीबीआई जांच की मांग शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola