कश्मीर में आतंकियों ने दी चेतावनी, 15 अगस्त के कार्यक्रमों से दूर रहे लड़कियां

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2017 9:01 AM

विज्ञापन

श्रीनगर : आतंकियों ने कश्मीरी लड़कियों को 15 अगस्त पर होने वाले कार्यक्रमों से दूर रहने की चेतावनी दी है. घाटी में सक्रिय आतंकी जाकिर मूसा ने चेताया है कि कश्मीरी छात्राओं पर 15 अगस्त के दिन परेड में शामिल होने का दबाव नहीं डालें. उसने ऑडियो जारी करते हुए कहा है कि श्रीनगर में […]

विज्ञापन

श्रीनगर : आतंकियों ने कश्मीरी लड़कियों को 15 अगस्त पर होने वाले कार्यक्रमों से दूर रहने की चेतावनी दी है. घाटी में सक्रिय आतंकी जाकिर मूसा ने चेताया है कि कश्मीरी छात्राओं पर 15 अगस्त के दिन परेड में शामिल होने का दबाव नहीं डालें.

उसने ऑडियो जारी करते हुए कहा है कि श्रीनगर में 15 अगस्त के दिन भारत के स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड से लड़कियों को दूर रखा जाये, नहीं तो इसका अंजाम बुरा होगा. इस ऑडियो की पुष्टि अधिकारियों ने की है. इसके मद्देनजर घाटी को हाई अलर्ट कर दिया गया है. जाकिर मूसा मई तक हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर था, पर बाद में उसने हिजबुल का साथ छोड़ कर अलकायदा का दामन थाम लिया. इस समय वो अलकायदा से जुड़े गुट अंसार गजवत-उल-हिंद का चीफ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola