डीयू ने जारी की पहली कट ऑफ लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
डीयू ने जारी की पहली कट ऑफ लिस्ट

नयी दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय ने वर्ष 2017-18 के लिए मेरिट आधारित स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अपनी पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी. कई कॉलेजों में कट ऑफ में गिरावट दर्ज हुई है. एसजीटीबी खालसा कॉलेज ने बीएससी (आॅनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए सबसे ज्यादा 99.65 प्रतिशत की कट ऑफ रखी है. डीयू की वेबसाइट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय ने वर्ष 2017-18 के लिए मेरिट आधारित स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अपनी पहली कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी. कई कॉलेजों में कट ऑफ में गिरावट दर्ज हुई है. एसजीटीबी खालसा कॉलेज ने बीएससी (आॅनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए सबसे ज्यादा 99.65 प्रतिशत की कट ऑफ रखी है.

डीयू की वेबसाइट पर मौजूद फहरिस्त के मुताबिक, मानविकी के विषयों में खालसा ने एक बार फिर सबसे ज्यादा कट ऑफ तय की है. इस कॉलेज में बीए (आनर्स) राजनीति विज्ञान में दाखिला लेने के लिए 99 फीसदी अंकों की जरूरत है.

DU Admission: विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क

मिरांडा हाउस कॉलेज में बीए (आॅनर्स) अर्थशास्त्र के लिए 97.25 प्रतिशत, तो रामजस कॉलेज और हंसराज कॉलेज में बीकॉम (आॅनर्स) में 97.5 फीसदी की कट ऑफ है.

पिछले साल रामजस कॉलेज ने बीकॉम (आॅनर्स) के लिए 99.25 प्रतिशत, बीकॉम के लिए 98.75 फीसदी और अर्थशास्त्र (आॅनर्स) के लिए 98.5 प्रतिशत की सर्वाधिक कट ऑफ रखी थी. डीयू के विभिन्न कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों की 54,000 सीटों के लिए ढाई लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे. डीयू की दूसरी कट ऑफ एक जुलाई को आ सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola