ePaper

RSS ने अयोध्या में दी इफ्तार पार्टी, गाय के दूध से खोला गया रोजा

Updated at : 15 Jun 2017 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
RSS ने अयोध्या में दी इफ्तार पार्टी, गाय के दूध से खोला गया रोजा

नयी दिल्ली : राष्टीय स्वयंसेवक संघ की मुस्लिम इकाई मुस्लिम राष्टीय मंच ने अयोध्या में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जहां मुसलमानों ने गाय के दूध का सेवन कर अपना रोजा खोला.मुस्लिम राष्टीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, मुसलमानों ने इफ्तार में संकल्प लिया कि वे गोमांस नहीं खाएंगे क्योंकि इससे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्टीय स्वयंसेवक संघ की मुस्लिम इकाई मुस्लिम राष्टीय मंच ने अयोध्या में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जहां मुसलमानों ने गाय के दूध का सेवन कर अपना रोजा खोला.मुस्लिम राष्टीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, मुसलमानों ने इफ्तार में संकल्प लिया कि वे गोमांस नहीं खाएंगे क्योंकि इससे बीमारी होती है.

वे इस बात पर भी सहमत हुए कि गाय का दूध स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और इसमें औषधीय गुण होते हैं. कल शाम आयोजित इफ्तार में कुमार मुख्य अतिथि थे.उन्होंने कहा कि इफ्तार में आए लोगों ने इस बात को भी माना कि गाय रखने के कई लाभ होते हैं. कुमार ने यह भी कहा कि इस्लाम सहित किसी भी धर्म में गौवध की अनुमति नहीं .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola