ePaper

कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के कार पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फेंके अंडे, पांच गिरफ्तार

Updated at : 10 Jun 2017 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के कार पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने फेंके अंडे, पांच गिरफ्तार

भुवनेश्वर : युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पांच किसानों की मौत को लेकर आज यहां केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के वाहन पर अंडे फेंके और सरकारी अतिथि गृह के पास काले झंडे लहराये.घटना तब हुई जब केंद्रीय मंत्री सरकारी अतिथि गृह से निकले और यहां के जतनी इलाके […]

विज्ञापन

भुवनेश्वर : युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पांच किसानों की मौत को लेकर आज यहां केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के वाहन पर अंडे फेंके और सरकारी अतिथि गृह के पास काले झंडे लहराये.घटना तब हुई जब केंद्रीय मंत्री सरकारी अतिथि गृह से निकले और यहां के जतनी इलाके में ‘सबका साथ सबका विकास’ से जुडे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे.एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, ‘‘हालांकि अंडे मंत्री को नहीं लगे, एक या दो अंडे उनके वाहन के सामने गिरे.’ पुलिस उपायुक्त सत्यव्रत भोई ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लोकनाथ महारथी सहित उसके पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया.

महारथी ने हिरासत में लिए जाने से पहले कहा, ‘‘भाजपा शासित मध्य प्रदेश में किसानों की हत्या के बाद राधामोहन सिंह को कृषि मंत्रालय का प्रभारी बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.’ इसी बीच भाजपा ने घटना की निंदा की और इसके लिए ओडिशा सरकार को दोषी ठहराया.ओडिशा के मामलों के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने देश भर में अपनी विश्वसनीयता खो दी है. मुझे संदेह है कि सत्तारुढ बीजद के इशारे पर अंडे फेंके गए.’ भाजपा नेता बी बख्शीपात्र ने कहा, ‘‘राज्य का दौरा कर रहे केंद्रीय मंत्रियों को सुरक्षा मुहैया कराने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है.’ वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप मांझी ने कहा कि ‘‘विरोध प्रदर्शन में कुछ भी गलत नहीं है. केंद्र सरकार को जनभावना का पता होना चाहिए.’ बीजद के उपाध्यक्ष दामोदर राउत ने कहा, ‘‘केंद्रीय मंत्री पर अंडा फेंकने से समस्या का हल करने में मदद नहीं मिलेगी’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola