कश्मीर में पत्थरबाजों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प : एक छात्र की मौत, 10 अन्य नागरिक घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2017 9:55 PM

विज्ञापन

श्रीनगर : कश्मीर के शोपियां जिले में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान पथराव कर रही भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में मंगलवारको एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि 10 अन्य नागरिक घायल हो गये. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम शोपियां के गनोवपुरा में घेराबंदी और […]

विज्ञापन

श्रीनगर : कश्मीर के शोपियां जिले में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान पथराव कर रही भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में मंगलवारको एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि 10 अन्य नागरिक घायल हो गये.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम शोपियां के गनोवपुरा में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था. उन्हें वहां आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. अधिकारी ने बताया कि हालांकि, स्थानीय बाशिंदों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया, जिन्होंने उन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद पथराव तेज हो गया और सुरक्षा बलों को उन्हें तितर-बितर करने के लिए गोली चलानी पड़ी. उन्होंने बताया कि झड़प में आदिल फारुक नाम के एक छात्र की मौत हो गयी और 10 अन्य नागरिक घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola