Unlock 4.0 Guidelines: 1 सितंबर से स्कूल-कॉलेज और मेट्रो सेवाएं होने जा रही हैं शुरू? जानें अनलॉक 4 को लेकर सरकार की क्या है तैयारी

Updated at : 28 Aug 2020 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
Unlock 4.0 Guidelines: 1 सितंबर से स्कूल-कॉलेज और मेट्रो सेवाएं होने जा रही हैं शुरू? जानें अनलॉक 4 को लेकर सरकार की क्या है तैयारी

Unlock 4.0 Guidelines for Metro, School reopen news: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद से देश इस समय अनलॉक के तीसरे चरण में है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अभी भी कई तरह के प्रतिबंध लागू हैं

विज्ञापन

Unlock 4.0 Guidelines for Metro, School reopen news: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद से देश इस समय अनलॉक के तीसरे चरण में है और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अभी भी कई तरह के प्रतिबंध लागू हैं. देश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच अनलॉक 4.0 (Unlock-4) की चर्चा लोगों की जुबां पर है. इसको लेकर गृह मंत्रालय की तैयारियां भी जोरों पर है. अनलॉक 4 को लेकर जल्द ही नयी गाइडलाइन जारी होगी. अनलॉक के चौथे चरण में सबसे ज्यादा लोग इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि क्या अब सरकार एक सितंबर से स्कूल और मेट्रों को दोबारा खोलेगी.

पटरी पर वापस दौड़ेगी मेट्रो?

दिल्ली सहित देश के तमाम शहरों में फिलहाल मेट्रो सेवाएं बंद हैं. दिल्ली में मेट्रो सेवा 22 मार्च से ही बंद है. अब इस बात की उम्मीद की जा रही है कि अनलॉक के चौथे चरण में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 1 सितंबर से फिर से शुरू हो जायेगी. बताया जा रहा है कि दिल्ली में 50% की क्षमता के साथ मेट्रो सेवा शुरू की जायेगी और टोकन सिस्टम से यात्रियों को संपर्क रहित टिकटिंग प्रणाली की आदत डालनी होगी.

बार खोलने की मिल सकती है अनुमति 

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनलॉक 4.0 के साथ ही बार संचालकों को भी अपने काउंटर पर शराब बेचने की अनुमति दी जा सकती है लेकिन यह इजाजत ग्राहकों द्वारा उसे घर ले जाने के लिए होगी, मतलब अभी भी बार में बैठकर शराब पीना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा.

स्कूलों कॉलेजों को खोलने की मिल सकती है अनुमति 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ अश्वथ नारायण सीएन ने ऐलान किया कि राज्य में आगामी 1 अक्टूबर से सभी कॉलेज दोबारा से शुरू होंगे. खबरों के अनुसार, केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 में स्कूलों खोलने के लिए बड़ी गाइडलाइंस तैयार (Unlock 4 Guidelines for Schools) करने का काम किया है. लेकिन यहां खास बात यह है कि सबकुछ राज्यों पर निर्भर करेगा कि वे कब से स्कूल खोलेंगे और कैसे.

मनोरंज पार्क, थियेट पर जारी रह सकता है पाबंदी 

देशभर में कन्टेनमेंट जोन में लॉकडाउन सख्ती से बना रहेगा. फिलहाल सिनेमाघर, स्वीमिंग पूल, मनोरंज पार्क, थियेटर, बार , ऑडिटोरियम, अन्य सभागार और ऐसे अन्य स्थान प्रतिबंधित गतिविधियों के अंतर्गत हैं. अगले महीने सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियां, खेलकूद, मनोरंजन,, धार्मिक कार्यक्रम पर पाबंदी बने रहने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola