Aaj Ka Itihas, 1 July 2021: आज डॉक्टर्स डे के अलावा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, कलराज मिश्र, अखिलेश यादव और रिया चक्रवर्ती का जन्मदिवस, देखें इतिहास से जुड़ी अन्य खास बातें
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Jul 2021 5:39 AM
Aaj Ka Itihas In Hindi, 1 July Ka Itihas, सुशांत सिंह राजपूत (Shushant Singh Rajput Murder Case) के मर्डर केस से काफी चर्चा में आयी बॉलिवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty), वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्यरत कलराज मिश्र (Kalraj Mishra), समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और वर्तमान में भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा अध्यक्ष पद वेंकैया नायडू का जन्म (Venkaiah Naidu) आज ही के दिन हुआ. इसके अलावा प्रसिद्ध डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय की याद में डॉक्टर्स डे (Doctors Day) भी मनाने की परंपरा है...
सुशांत सिंह राजपूत (Shushant Singh Rajput Murder Case) के मर्डर केस से काफी चर्चा में आयी बॉलिवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty), वर्तमान में राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्यरत कलराज मिश्र (Kalraj Mishra), समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और वर्तमान में भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा अध्यक्ष पद वेंकैया नायडू का जन्म (Venkaiah Naidu) आज ही के दिन हुआ. इसके अलावा प्रसिद्ध डॉक्टर बिधान चंद्र रॉय की याद में डॉक्टर्स डे (Doctors Day) भी मनाने की परंपरा है…
-
1781: ब्रिटिश सेना और हैदर अली के बीच युद्ध हुआ.
-
1852: ‘सिंध डाक’ नामक डाक टिकट जारी किया गया. इसके लिए सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा मुंबई कराची मार्ग और सिर्फ़ सिंध राज्य पर प्रयोग किया गया.
-
1862: कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ.
-
1879: पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई भारत में.
-
1941: राजस्थान के राज्यपाल के रूप में कार्यरत कलराज मिश्र (Kalraj Mishra Birthday) हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और एनडीए सरकार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के कैबिनेट मंत्री हैं.
-
1949: वेंकैया नायडू का जन्म (Venkaiah Naidu Birthday) आज ही के दिन हुआ था. 71 वर्षीय नायडू का पूरा नाम मुप्पावरापु वेंकैया नायडू है. जो फिलहाल भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा अध्यक्ष पद पर स्थापित हैं.
-
1955: इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण करने के बाद इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नाम दिया गया.
-
1960: अफ्रीकी देश घाना, गणराज्य घोषित हुआ.
-
1962: डॉ बिधान चंद्र रॉय का जन्म व निधन आज ही हुआ था. वे भारत के सबसे प्रसिद्ध डॉक्टर में से एक रहे हैं. उन्हीं के याद में आज डॉक्टर्स डे मनाया जाता है.
-
1964: आज भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना भी हुई.
-
1968: परमाणु हथियारों का प्रसार रोकने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और 59 अन्य देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर दस्तख्त किए.
-
1973: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Birthday) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं. जो 2012-2017 तक उत्तर प्रदेश के 20वें सीएम भी रह चुके हैं. 38 वर्ष की आयु में उन्होंने पद संभाला. आज वे 47 वर्ष के हो गए है.
-
1975: 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया. 1991: वारसा संधि को भंग करना पड़ा.
-
1992: बॉलिवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी इंडिया में वीडियो जॉकी के तौर पर की थी. हाल ही में वे सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर केस से काफी चर्चा में आयी. वे आज 28 वर्ष की हो गयी हैं. उनका जन्म (Happy Doctors Day 2021) आज ही के दिन 1992 में हुआ था.
-
1995: ताइवान के खिलाफ लागू प्रतिबंध अमेरिका ने हटाये.
-
1996: पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में इच्छा मृत्यु कानून विश्व में लागू. 1997: देश की पहली साईंस सिटी कलकत्ता में खुली.
-
1997: 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद हांगकांग ने चीन का अधिकार स्वीकार किया.
-
2000: इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में हराया.
-
2006: दूसरे ग्रैंडमास्टर बने सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी परिमार्जन नेगी. 2017: अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार करने के लिहाज से भारत में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया.
Posted By: Sumit Kumar Verma
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










