Muzaffarpur Kurhani By-Poll Live: कुढ़नी उपचुनाव में मतदाताओं के बीच उत्साह, जानें वोटिंग का ताजा अपडेट
Muzaffarpur Kurhani By-Election 2022 Live Updates in Hindi: मुजफ्फरपुर, कुढ़नी उप चुनाव को लेकर सोमवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी. सुबह सात बजे से मतदान जारी है. आज 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला तीन लाख से अधिक वोटर इवीएम में कैद करेंगे. 64 बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गयी है. कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव से संबंधित हर अपडेट जानने के लिए आप बने रहे हमारे साथ..
Kurhani By-Election Live: दोपहर 3 बजे तक 48 फीसदी वोटिंग
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में मतदान जारी है. दोपहर 3 बजे तक 48 फीसदी वोटिंग हो चुका है. वहीं दोपहर 2 बजे तक 40 फीसदी वोटिंग हुआ था.
Kurhani By-Poll Live: कुढ़नी विधानसभा चुनाव का परिणाम 8 दिसंबर को
कुढ़नी विधानसभा सीट पर 13 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है. शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे. बीजेपी और जेडीयू के बीच मुख्य मुकाबला है.
Kurhani By-Election 2022 Live: 37 फीसदी मतदाताओं ने डाला वोट
कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं का उत्साह देखते बन रहा है. पहले छह घंटे में 37 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला है. वेलनेस मतदान केन्द्र पर बीमार मतदाताओं के इलाज की भी व्यवस्था की गयी है.
Kurhani By-Election Live: शाम 6 बजे तक होगी वोटिंग
कुढ़नी उपचुनाव में मतदान जारी है. वोटरों का उत्साह चरम पर है. वोट डालने के लिए लंबी कतार लगी है. शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी.
Kurhani By-Poll: कुढ़नी में 11 बजे तक 24 प्रतिशत हुआ मतदान
कुढ़नी के अमरख में युवा भी वोटिंग में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. कुढ़नी में 11 बजे तक 24 प्रतिशत मतदान हुआ है. अभी तक शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है.
Kurhani By-Election Live: शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे
कुढ़नी में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. इस चुनाव में कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं. भाजपा और जदयू के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए