मुजफ्फरपुर: श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा के साथ गूंजा जयकारा

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 22 May 2026 3:46 PM

विज्ञापन

श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते महाराज जी

Muzaffarpur News: कांटी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ. वृंदावन से आए संत नित्यानंद जी महाराज ने कलश यात्रा के बाद श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया और बताया कि कृष्ण भक्ति ही जीवन का असली उद्धार है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: कांटी. प्रखंड अंतर्गत रामनाथ धमौली पूर्वी के चंद्रभान स्थित श्री हरि निवास स्थान पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है. आयोजनकर्ता नवल किशोर चौधरी ने बताया कि यह महायज्ञ 21 मई से शुरू होकर 27 मई तक चलेगी. महायज्ञ के पहले दिन श्रद्धालुओं ने बूढ़ी गंडक नदी से जलबोझी की और भव्य कलश यात्रा निकालकर यज्ञशाला पहुंचे. इसके बाद पंडित भव्यानंद झा के द्वारा मुख्य यजमान नवल किशोर चौधरी और उनकी पत्नी सुनीता देवी से षोडशोपचार पूजन कराया गया. इस महायज्ञ में वृंदावन से आए सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री श्री 108 श्री नित्यानंद महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं.

भागवत कथा से होता है जीवन का कल्याण और पापों का नाश

व्यासपीठ से कथावाचक संत नित्यानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से भगवान कन्हैया हृदय में बस जाते हैं. यह कथा मनुष्य को जीवन जीने की कला, सही खान-पान, रहन-सहन और अपनों से आत्मीयता का सार सिखाती है. महाराज जी ने जोर देकर कहा कि सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान पा लेना ही जीवन की सफलता नहीं है, बल्कि जन्म, मृत्यु और सांसारिक विकारों से मुक्ति पाना सबसे बड़ी सफलता है. उन्होंने बताया कि स्वयं ब्रह्मा जी ने तीन बार वेदों का मंथन कर यही निष्कर्ष निकाला था कि मानव जीवन का उत्थान केवल कृष्ण भक्ति में ही निहित है. इस मौके पर सीताराम चौधरी, महादेव चौधरी, पवन मिश्र समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन