Munger: शराब माफियाओं के लिए मुसीबत बने लिकर डॉग मेडी और बॉबी, सरीना और डिंडी भी अपने काम में माहिर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2022 2:38 PM
Munger: शराबबंदी के बाद शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने में लिकर डॉग मेडी और बॉबी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं.
Munger: शराबबंदी के बाद शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने में लिकर डॉग मेडी और बॉबी बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. शराब माफियाओं द्वारा छिपायी गयी शराब को ढूंढ़ने और उसे पकड़वाने में मेडी और बॉबी मदद कर रहे हैं. मुंगेर रेंज के अंतर्गत आनेवाले छह जिलों मुंगेर, जमुई, खगड़िया, लखीसराय, बेगूसराय और शेखपुरा में रोटेशन के आधार पर लिकर डॉग मेडी और बॉबी को भेजा जाता है.
मुंगेर रेंज को प्रमंडल की आपराधिक घटनाओं पर काबू पाने और अपराधियों की शिनाख्त करने के लिए भी दो ट्रैकर डॉग सरीना और डिंडी मिले हैं. ये दोनों खोजी कुत्ते सरीना और डिंडी भी काफी एक्सपर्ट हैं. साथ ही कई मामलों के उद्भेदन में मुंगेर पुलिस की सहायता कर रहे हैं.
मुंगेर प्रमंडल के डॉग स्क्वॉयड प्रभारी भूषण पासवान के मुताबिक, चारो खोजी कुत्ते मेडी, बॉबी, सरीना और डिंडी प्रमंडल के सभी छह जिलों मुंगेर, जमुई, खगड़िया, लखीसराय, बेगूसराय और शेखपुरा में कई मामलों में योगदान देते हुए खुद को साबित भी किया है.
शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए शराब माफियाओं द्वारा छिपायी गयी शराब को लिकर डॉग मेडी और बॉबी सूंघ कर क्षण भर में ढूंढ़ निकालते हैं. लिकर डॉग मेडी को सीआईडी विभाग के एडीजी बिनय कुमार द्वारा साल 2019 में पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
वहीं, सरीना और डिंडी भी आपराधिक घटनाओं, अपराधियों की शिनाख्त और एक्सप्लोसिव ढूंढ़ने में अपना योगदान दे चुके हैं. खास कर नक्सल क्षेत्रों में ये ट्रैकर डॉग काफी मददगार साबित हुए हैं. अपराधियों के निशान या साक्ष्यों का पीछा करने में डिंडी काफी माहिर है.
मुंगेर के एसपी जगुनाथरेड्डी जलारेड्डी के मुताबिक, लिकर और ट्रैकर डॉग की देखभाल के लिए 10 कर्मियों को नियुक्त किया गया है. ये डॉग स्क्वॉयड की टीम मुंगेर के डीआईजी के अधीन काम करती है. इन्हें रोटेशन के आधार पर मुंगेर प्रमंडल के जिलों में भेजा जाता है. इनके खान-पान के साथ-साथ मौसम के अनुरूप स्वास्थ्य और सेहत का भी ख्याल रखा जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










