ePaper

मध्यप्रदेश: ''राहुल गांधी को देश से निकाल कर फेंक दें'', बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादास्पद बयान

Updated at : 12 Mar 2023 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
मध्यप्रदेश: ''राहुल गांधी को देश से निकाल कर फेंक दें'', बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर का विवादास्पद बयान

अपने विवादस्पद बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से सांसद ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि, चाणक्य ने कहा था कि ‘‘विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता’’ और ‘‘राहुल गांधी ने इस कथन को सच साबित कर दिया है.’’

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने शनिवार को कहा कि, ”कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विदेशी धरती पर दिए गए उनके कुछ विवादास्पद बयानों के लिए उन्हें देश से निकाल करके फेंक दिया जाना चाहिए”, गौरतलब है कि कांग्रेस नेता गांधी ने सोमवार को लंदन में ब्रिटिश सांसदों से कहा था कि भारत की लोकसभा में विपक्ष के लिए माइक अकसर ‘खामोश’ करा दिए जाते हैं. राहुल ने हाउस ऑफ कॉमन्स परिसर में स्थित ग्रैंड कमेटी रूम में विपक्षी दल लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की थी.

राहुल गांधी हमारे देश के नहीं- प्रज्ञा ठाकुर 

अपने विवादस्पद बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से सांसद ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि, चाणक्य ने कहा था कि ‘‘विदेशी महिला से उत्पन्न पुत्र कभी देशभक्त नहीं हो सकता’’ और ‘‘राहुल गांधी ने इस कथन को सच साबित कर दिया है.’’ ठाकुर ने आगे कहा, ‘‘हमारे भारत के नहीं हो, मान लिया हमने, क्योंकि जो आपकी माताजी हैं वह इटली की हैं.’’

नहीं बचेगा कांग्रेस का अस्तित्व- ठाकुर 

ठाकुर ने कहा, ‘‘अगर संसद का कामकाज आराम से हो तो ज्यादा काम हो सकेगा. लेकिन अगर ज्यदा काम होगा, तो कंग्रेस अस्तित्व नहीं बचेगा, कांग्रेस अस्तित्व समाप्ति की कगार पर है. अब उनका मस्तिष्क भी भ्रष्ट हो रहा है.. ’’ ठाकुर ने कहा, ‘‘वे (राहुल गांधी) नेता हैं, आपको जनता ने चुना है और आप जनता का अपमान कर रहे हैं, देश का अपमान कर रहे हैं आप. ’’

राहुल गांधी को देश से निकाल फेंको- प्रज्ञा ठाकुर 

उन्होंने कहा, ‘‘आप विदेशों में बैठ कर के कहते हो कि हमें संसद में बोलने का अवसर नहीं मिल रहा है. इससे शर्मनाक बात और कुछ नहीं हो सकती. इन पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करना चाहिए कि हमारे देश में कैसी राजनीति कर रहे हैं यह. अब इनको राजनीति का अवसर नहीं देना चाहिए. इनको इस देश से निकाल करके फेंक दें.’’

मालेगांव विस्फोट की आरोपी है प्रज्ञा ठाकुर- कांग्रेस 

भाजपा सांसद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्यप्रदेश में कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं. मालूम हो कि प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ 29 सितंबर 2008 को महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए बम विस्फोटों के संबंध में मामला दर्ज है. इसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola