रेलवे क्वार्टर निर्माण स्थल से मोबाइल चोरी, आरोपी युवक पकड़ाया

Author Sandip K|Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन
लोगों के द्वारा पकड़ा गया मोबाइल चोर. | Prabhat Khabar Network

लोगों के द्वारा पकड़ा गया मोबाइल चोर. | Prabhat Khabar Network

बड़ाजामदा के भट्टीसाई स्थित रेलवे क्वार्टर निर्माण स्थल से मोबाइल चोरी करते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

बड़ाजामदा के भट्टीसाई स्थित रेलवे के नए क्वार्टर निर्माण स्थल पर शनिवार सुबह मोबाइल चोरी की घटना सामने आई. जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य में लगे मजदूर सो रहे थे. इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी कर लिया गया. घटना का पता चलते ही आसपास के लोगों ने आरोपी का पीछा किया और एक युवक को मौके पर पकड़ लिया. पकड़े गए युवक की पहचान बीर नायक (19), निवासी टंकीसाई, बड़ाजामदा, के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीर नायक पहले भी मोबाइल चोरी और मोबाइल छीनने की कई घटनाओं में शामिल रहा है. बताया जाता है कि वह दो से चार मोबाइल चोरी या छिनतई की वारदातों में संलिप्त रहा है. काली मंदिर क्षेत्र में हुई एक मोबाइल चोरी के मामले में भी वह पहले पकड़ा गया था और जेल जा चुका है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
Sandip K

लेखक के बारे में

By Sandip K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola